Hindi News
Viral Video : महाराष्ट्र के एलोरा में एक ऑस्ट्रेलियाई टूरिस्ट का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पूरे जोश के साथ ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाता नजर आ रहा है. ऐतिहासिक स्थल पर विदेशी सैलानी का यह देशभक्ति भरा अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान और खुश हो गए. भारत की संस्कृति और परंपराओं के प्रति उसका सम्मान वीडियो में साफ झलक रहा है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया. इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. कई लोग इसे भारत की संस्कृति की जीत बता रहे हैं, तो कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि जब विदेशी भी भारतीय संस्कारों से जुड़ रहे हैं तो यह गर्व की बात है. कमेंट सेक्शन में लोग ऑस्ट्रेलियाई टूरिस्ट की तारीफ करते नहीं थक रहे और उसे “दिल से भारतीय” बता रहे हैं. कहना गलत नहीं होगा कि एलोरा में लगे इन नारों ने भारतीयों को खुश कर दिया और यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है. from अजब-गजब News in Hindi, अजब-गजब Latest News, अजब-गजब News https://ift.tt/KRpUYJc via IFTTT