Hindi News
चीता, अपनी तेज रफ़्तार के लिए जाना जाता है, जो आमतौर पर अपने से छोटे और कमज़ोर जीवों का शिकार करता है. लेकिन कई बार वे ग्रुप में इकट्ठा होकर अपने से बड़े जीव को भी दबोच लेते हैं. इसी तरह की घटना से जुड़ा बीबीसी अर्थ (BBC Earth) का एक दुर्लभ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें तीन चीता भाइयों को मिलकर एक विशाल शुतुरमुर्ग (Ostrich) का शिकार करते हुए दिखाया गया है. शुतुरमुर्ग चीता से दोगुना भारी होता है और अपनी घातक किक से चीते को गंभीर रूप से घायल कर सकता है, फिर भी तीनों चीते अपनी रणनीति बदलकर शुतुरमुर्ग को चौंका देते हैं और घातक चाल से उसे बेदम कर नीचे गिराने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाते हैं. यह वीडियो दिखाता है कि कैसे एकता में शक्ति होती है, जहां अकेले शिकार करने वाले जानवर ने समूह में आकर बड़े शिकार को भी मात दे दी है.
from अजब-गजब News in Hindi, अजब-गजब Latest News, अजब-गजब News https://ift.tt/ibxG6I7
via IFTTT
from अजब-गजब News in Hindi, अजब-गजब Latest News, अजब-गजब News https://ift.tt/ibxG6I7
via IFTTT
Comments
Post a Comment