Hindi News

सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी सी मासूम बच्ची सांप के साथ बेखौफ खेलती नजर आ रही है. जहां आमतौर पर लोग सांप को देखते ही डर जाते हैं, वहीं यह बच्ची उसे अपना दोस्त समझकर कभी गोद में उठाती है तो कभी गले में लपेट लेती है. बच्ची के चेहरे पर जरा सा भी डर नहीं दिखता, बल्कि वह पूरे कॉन्फिडेंस और मासूमियत के साथ उसके साथ खेलती दिखाई देती है. यह नजारा देखकर आसपास मौजूद लोग भी दंग रह गए. वीडियो देखने वाले यूजर्स बच्ची की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं, तो कई लोग इसे खतरनाक बताते हुए सावधानी बरतने की सलाह भी दे रहे हैं. क्योंकि सांप जैसे जंगली जानवर के साथ इस तरह खेलना कभी भी जोखिम भरा साबित हो सकता है. मासूमियत और खतरे का यह अनोखा मेल सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया है. यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं. Video credit: Instagram- @aslam__muhad_

from अजब-गजब News in Hindi, अजब-गजब Latest News, अजब-गजब News https://ift.tt/5zqEcNd
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

Hindi News

Roast Beef Tenderloin