Hindi News
Ajab-Gajab : अक्सर आपने देखा होगा कि भंवरे ज्यादातर फूलों पर ही पाए जाते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि भंवरे चंपा के फूल पर कभी नहीं बैठते. छवि केसरी ने दावा किया कि चंपा के फूलों में एक अलग तरह की गंध होती है और इसके फूलों में पराग नहीं होता, जिसके कारण भंवरे इनके आसपास भी नहीं भटकते. सिर्फ भंवरे ही नहीं, चंपा के फूलों के पास ततैया, मधुमक्खियां भी नहीं आतीं. चंपा के फूलों की खास बात ये कि इसका पौधा हमेशा हराभरा रहता है. ये फूल मुख्यत: 5 प्रकार के होते हैं और सभी फूल बेहद सुगंधित होते हैं. चंपा के फूल अक्सर पूजा में उपयोग किए जाते हैं. इतना ही नहीं चंपा के फूलों का तेल और इत्र भी बनता है. इसके फूल और वृक्षों का उपयोग औषधि के रूप में भी होता है. कहा जाता है कि चंपा का पौधा वास्तु की दृष्टि से सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. इतना उपयोगी होने के बावजूद इस फूल पर भंवरा, मधुमक्खी, तितली नहीं बैठती.
from अजब-गजब News in Hindi, अजब-गजब Latest News, अजब-गजब News https://ift.tt/Oho9YeH
via IFTTT
from अजब-गजब News in Hindi, अजब-गजब Latest News, अजब-गजब News https://ift.tt/Oho9YeH
via IFTTT
Comments
Post a Comment